Breaking News

खूंटी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में भाजपा की कार्यशाला आयोजित

Khunti: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, खूंटी में रविवार को जिला अध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा मंत्री अमित सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व विधायक कोचे मुंडा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यशाला में जिले के प्रबुद्धजन, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमित सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के आदर्शों, राष्ट्रवादी विचारों एवं नीति-सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने “एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे” के संकल्प के साथ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश में एक संविधान, एक प्रधान और एक निशान की व्यवस्था के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश सदैव स्मरण रखेगा।

जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कार्यशाला के विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

  • All Post
  • accident
  • administration
  • Agriculture
  • Art's
  • Beauty
  • Bokaro
  • Bollywood
  • chaibasa
  • Chakradharpur
  • Chhathra
  • Crime
  • Deoghar
  • Dhanbad
  • Dumka
  • East Singhbhum
  • Education
  • Garhwa
  • Ghatshila
  • Giridihi
  • Godda
  • GUMLA
  • Hazaribagh
  • Health
  • Jamshedpur
  • Jamtara
  • Jharkhand
  • Job
  • Karra
  • Karra khunti
  • KHUNTI
  • Koderma
  • Latehar
  • Lifestyle
  • Lohardaga
  • National
  • Pakur
  • Palamu
  • Photography
  • Political
  • Potka
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sahibganj
  • Saraikela kharsawan
  • Simdega
  • Social
  • Sport
  • Torpa
  • Tourism
  • Travel
  • West Singhbhum

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post

  • All Post
  • accident
  • administration
  • Agriculture
  • Art's
  • Beauty
  • Bokaro
  • Bollywood
  • chaibasa
  • Chakradharpur
  • Chhathra
  • Crime
  • Deoghar
  • Dhanbad
  • Dumka
  • East Singhbhum
  • Education
  • Garhwa
  • Ghatshila
  • Giridihi
  • Godda
  • GUMLA
  • Hazaribagh
  • Health
  • Jamshedpur
  • Jamtara
  • Jharkhand
  • Job
  • Karra
  • Karra khunti
  • KHUNTI
  • Koderma
  • Latehar
  • Lifestyle
  • Lohardaga
  • National
  • Pakur
  • Palamu
  • Photography
  • Political
  • Potka
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sahibganj
  • Saraikela kharsawan
  • Simdega
  • Social
  • Sport
  • Torpa
  • Tourism
  • Travel
  • West Singhbhum