Khunti: अड़की प्रखंड के बोहंडा मैदान में रविवार को शहीद रमेश सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर पारंपरिक हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि खूंटी झामुमो प्रवक्ता सह तमाड़ विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने हॉकी स्टिक से गोल कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मनोज मंडल ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का विकास करता है। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी हैं।
उद्घाटन मुकाबले में कुलट्टा की टीम ने इचाहातू को 1-0 से हराकर विजयी शुरुआत की। आयोजकों ने बताया कि तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा के सहयोग से पिछले लगभग 20 वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।


