Breaking News

प्रतिभा सम्मान 2026: सरायकेला में 400 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Saraikela : शनिवार को सरायकेला टाउन हॉल में प्रतिभा सम्मान 2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 400 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी नौ प्रखंडों से विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रभात खबर के स्थानीय संपादक विवेक कुमार तिवारी और यूनिट हेड पिनाकी गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के दौरान सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल एक पड़ाव है और जीवन में आगे भी निरंतर परिश्रम करना आवश्यक होता है। उन्होंने छात्रों से अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय कर मेहनत करने, सकारात्मक सोच अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज व राज्य का नाम रोशन करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने छात्रों को लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का हर कदम पर सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और सकारात्मक सोच के साथ अपने भविष्य का निर्माण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास और धैर्य के साथ करना चाहिए।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी दिया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर मेहनत, अनुशासन, एकाग्रता तथा समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य और देवदासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समारोह को सांस्कृतिक रंग दिया। इसके अलावा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी प्रायोजकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रभात खबर का यह वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह जिले के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। आयोजन के माध्यम से छात्रों की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

  • All Post
  • accident
  • administration
  • Agriculture
  • Art's
  • Beauty
  • Bokaro
  • Bollywood
  • chaibasa
  • Chakradharpur
  • Chhathra
  • Crime
  • Deoghar
  • Dhanbad
  • Dumka
  • East Singhbhum
  • Education
  • Garhwa
  • Ghatshila
  • Giridihi
  • Godda
  • GUMLA
  • Hazaribagh
  • Health
  • Jamshedpur
  • Jamtara
  • Jharkhand
  • Job
  • Karra
  • Karra khunti
  • KHUNTI
  • Koderma
  • Latehar
  • Lifestyle
  • Lohardaga
  • National
  • Pakur
  • Palamu
  • Photography
  • Political
  • Potka
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sahibganj
  • Saraikela kharsawan
  • Simdega
  • Social
  • Sport
  • Torpa
  • Tourism
  • Travel
  • West Singhbhum

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post

  • All Post
  • accident
  • administration
  • Agriculture
  • Art's
  • Beauty
  • Bokaro
  • Bollywood
  • chaibasa
  • Chakradharpur
  • Chhathra
  • Crime
  • Deoghar
  • Dhanbad
  • Dumka
  • East Singhbhum
  • Education
  • Garhwa
  • Ghatshila
  • Giridihi
  • Godda
  • GUMLA
  • Hazaribagh
  • Health
  • Jamshedpur
  • Jamtara
  • Jharkhand
  • Job
  • Karra
  • Karra khunti
  • KHUNTI
  • Koderma
  • Latehar
  • Lifestyle
  • Lohardaga
  • National
  • Pakur
  • Palamu
  • Photography
  • Political
  • Potka
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sahibganj
  • Saraikela kharsawan
  • Simdega
  • Social
  • Sport
  • Torpa
  • Tourism
  • Travel
  • West Singhbhum