Breaking News

सावन की पहली सोमवारी पर मौसम मेहरबान, बाबा धाम-बासुकीनाथ में बारिश से श्रद्धालुओं को राहत

Ranchi : सावन की पहली सोमवारी पर झारखंड के लाखों शिवभक्तों के लिए मौसम राहत लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुसार देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और दुमका के बासुकीनाथ मंदिर समेत राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है। इससे कांवड़ यात्रा और जलार्पण के दौरान श्रद्धालुओं को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम केंद्र के मुताबिक देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार सहित कई जिलों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए यात्रा के दौरान सतर्क रहें। विशेष रूप से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

मौसम का यह सिलसिला 4 अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

5 अगस्त को भी झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। वहीं देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं होगी। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम और अधिक सुहावना हो जाएगा।

सावन की पहली सोमवारी पर अनुकूल मौसम के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रशासन भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर पूरी तरह सतर्क है, ताकि श्रद्धालु सुगमता से जलार्पण कर सकें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

  • All Post
  • accident
  • administration
  • Agriculture
  • Art's
  • Beauty
  • Bokaro
  • Bollywood
  • chaibasa
  • Chakradharpur
  • Chhathra
  • Crime
  • Deoghar
  • Dhanbad
  • Dumka
  • East Singhbhum
  • Education
  • Garhwa
  • Ghatshila
  • Giridihi
  • Godda
  • GUMLA
  • Hazaribagh
  • Health
  • Jamshedpur
  • Jamtara
  • Jharkhand
  • Job
  • Karra
  • Karra khunti
  • KHUNTI
  • Koderma
  • Latehar
  • Lifestyle
  • Lohardaga
  • National
  • Pakur
  • Palamu
  • Photography
  • Political
  • Potka
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sahibganj
  • Saraikela kharsawan
  • Simdega
  • Social
  • Sport
  • Torpa
  • Tourism
  • Travel
  • Weather
  • West Singhbhum

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post

  • All Post
  • accident
  • administration
  • Agriculture
  • Art's
  • Beauty
  • Bokaro
  • Bollywood
  • chaibasa
  • Chakradharpur
  • Chhathra
  • Crime
  • Deoghar
  • Dhanbad
  • Dumka
  • East Singhbhum
  • Education
  • Garhwa
  • Ghatshila
  • Giridihi
  • Godda
  • GUMLA
  • Hazaribagh
  • Health
  • Jamshedpur
  • Jamtara
  • Jharkhand
  • Job
  • Karra
  • Karra khunti
  • KHUNTI
  • Koderma
  • Latehar
  • Lifestyle
  • Lohardaga
  • National
  • Pakur
  • Palamu
  • Photography
  • Political
  • Potka
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sahibganj
  • Saraikela kharsawan
  • Simdega
  • Social
  • Sport
  • Torpa
  • Tourism
  • Travel
  • Weather
  • West Singhbhum