Breaking News

अवैध संबंध में पति बना बाधा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट


Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र के डहुगुटू सरना टांड़ की झाड़ियों में मिले युवक के शव मामले का खूंटी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद दोनों ने शव को झाड़ियों में छिपाकर मामले को भटकाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के आगे उनकी एक नहीं चली।

मृतक की पहचान ठूरहू पाहन उर्फ सागर मुंडा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। 24 जुलाई को झाड़ियों से शव बरामद होने के बाद मृतक की पत्नी मुक्ता कुमारी के फर्दबयान पर खूंटी थाना में कांड संख्या 100/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

जांच के क्रम में पुलिस ने संदिग्ध जोटो तिर्की उर्फ सेलाय (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि इस पूरी वारदात में मृतक की पत्नी भी उसके साथ शामिल थी। इसके बाद पुलिस ने मुक्ता कुमारी से गहन पूछताछ की, जिसमें उसने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने मिलकर सागर मुंडा की हत्या की और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली, एक गमछा, घटना के समय पहने गए कपड़े तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी

जोटो तिर्की उर्फ सेलाय (19 वर्ष), निवासी काडेतुबिल, थाना मरांगहादा और मुक्ता कुमारी (20 वर्ष), पति सागर मुंडा, निवासी डहुगुटु, थाना खूंटी जिला खूंटी।

बरामद सामान:-

हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली – 01

गमछा – 01

घटना के समय पहने गए कपड़े – 02

मोबाइल फोन – 02

इस हत्याकांड के सफल उद्भेदन में एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह समेत खूंटी थाना, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post