Breaking News

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, काशी से झारखंड लाई जाएगी पवित्र मिट्टी


Ranchi : संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि भाजपा का यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और जात-पात से मुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी संत रविदास के विचारों को समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवनकाल में सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने और सभी वर्गों के बीच भाईचारा स्थापित करने का संदेश दिया था। भाजपा इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए राज्यभर में सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए अभियान चलाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत झारखंड के विभिन्न मंदिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा संत रविदास की जन्मस्थली काशी से पवित्र मिट्टी झारखंड लाने का भी निर्णय लिया गया है, जिसे राज्य के विभिन्न मंदिरों तक पहुंचाया जाएगा।

भाजपा के अनुसार, पवित्र मिट्टी लाने के लिए एक विशेष टोली 29 जुलाई को काशी से रवाना होगी। यह टोली गढ़वा, पलामू, लातेहार और लोहरदगा होते हुए रांची पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की ओर से टोली का स्वागत किया जाएगा।

पार्टी ने बताया कि पवित्र मिट्टी को झारखंड के विभिन्न मंदिरों में पहुंचाकर संत रविदास के संदेशों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

भाजपा नेताओं का कहना है कि ‘समरसता संकल्प अभियान’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संत रविदास के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास है। पार्टी का लक्ष्य है कि 20 फरवरी 2027 तक राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया जाए।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post