Breaking News

जमशेदपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ सशक्तिकरण के साथ चुनावी तैयारियों पर जोर


Jamshedpur: जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की। जमशेदपुर महानगर और पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की संयुक्त बैठक पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने संबोधित किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान को और प्रभावी बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ को चुनावी दृष्टि से पूरी तरह सक्षम बनाना पार्टी की प्राथमिकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि 2 अगस्त से राज्यभर में सभी बूथ समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया जाएगा।

रघुवर दास ने विश्वास जताया कि मजबूत बूथ संगठन के दम पर भाजपा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य झारखंड में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाना है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करना होगा।

बैठक के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने, संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

रघुवर दास ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार से झारखंड की जनता निराश है और बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि जनता की उम्मीदें भाजपा से जुड़ी हैं और पार्टी संगठन की मजबूती के बल पर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी करेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post