Breaking News

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: धरना स्थल पहुंचे SDM-ADM, वार्ता को लेकर बनी रही असमंजस की स्थिति

Ranchi : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है। गुरुवार देर रात तक सरकार और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। छात्र सरकार की पहल का इंतजार करते रहे, जबकि डेलिगेशन को लेकर प्रशासन और आंदोलनकारियों के बयानों में अंतर सामने आया।

गुरुवार को रांची के SDM और ADM (लॉ एंड ऑर्डर) धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलन स्थल का निरीक्षण किया और छात्रों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। अभ्यर्थियों ने पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं से जुड़ी परेशानियों को अधिकारियों के सामने रखा।

आंदोलनकारियों के मुताबिक, अधिकारियों की यह मुलाकात मुख्य रूप से धरना स्थल की व्यवस्थाओं तक सीमित रही। छात्रों का कहना है कि इस दौरान सरकार और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता शुरू कराने या उनकी प्रमुख मांगों पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई।

धरना स्थल पर पहुंचे SDM ने मीडिया से कहा कि आंदोलनकारियों की ओर से उन्हें बताया गया है कि वार्ता के लिए डेलिगेशन अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। इसी वजह से बातचीत की प्रक्रिया को लेकर फिलहाल कोई ठोस स्थिति नहीं बन पाई है।

हालांकि, JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के प्रवक्ता पीयूष कुमार सिंह ने प्रशासन के इस दावे को खारिज किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि आंदोलन से संबंधित आधिकारिक जानकारी केवल दो अधिकृत प्रतिनिधियों के माध्यम से दी जाएगी। उनके अनुसार, प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर डेलिगेशन से संबंधित जानकारी भी भेजी जा चुकी है।

मंच के प्रवक्ता ने कहा कि आंदोलनकारी सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं और सकारात्मक पहल का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल पूरी तरह तैयार है और सरकार की ओर से बुलावा मिलने पर अधिकृत सदस्य वार्ता में शामिल होंगे। हालांकि, देर रात तक सरकार की ओर से वार्ता का स्पष्ट निमंत्रण नहीं मिला।

फिलहाल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का धरना जारी है। आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि JPSC-JSSC परीक्षाओं से जुड़े विवादों पर ठोस निर्णय होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार और छात्रों के बीच औपचारिक वार्ता कब शुरू होती है और उससे कोई समाधान निकलता है या नहीं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

  • All Post
  • accident
  • administration
  • Agriculture
  • Art's
  • Beauty
  • Bokaro
  • Bollywood
  • chaibasa
  • Chakradharpur
  • Chhathra
  • Crime
  • Deoghar
  • Dhanbad
  • Dumka
  • East Singhbhum
  • Education
  • Garhwa
  • Ghatshila
  • Giridihi
  • Godda
  • GUMLA
  • Hazaribagh
  • Health
  • Jamshedpur
  • Jamtara
  • Jharkhand
  • Job
  • Karra
  • Karra khunti
  • KHUNTI
  • Koderma
  • Latehar
  • Lifestyle
  • Lohardaga
  • National
  • Pakur
  • Palamu
  • Photography
  • Political
  • Potka
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sahibganj
  • Saraikela kharsawan
  • Simdega
  • Social
  • Sport
  • Torpa
  • Tourism
  • Travel
  • Weather
  • West Singhbhum

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post

  • All Post
  • accident
  • administration
  • Agriculture
  • Art's
  • Beauty
  • Bokaro
  • Bollywood
  • chaibasa
  • Chakradharpur
  • Chhathra
  • Crime
  • Deoghar
  • Dhanbad
  • Dumka
  • East Singhbhum
  • Education
  • Garhwa
  • Ghatshila
  • Giridihi
  • Godda
  • GUMLA
  • Hazaribagh
  • Health
  • Jamshedpur
  • Jamtara
  • Jharkhand
  • Job
  • Karra
  • Karra khunti
  • KHUNTI
  • Koderma
  • Latehar
  • Lifestyle
  • Lohardaga
  • National
  • Pakur
  • Palamu
  • Photography
  • Political
  • Potka
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sahibganj
  • Saraikela kharsawan
  • Simdega
  • Social
  • Sport
  • Torpa
  • Tourism
  • Travel
  • Weather
  • West Singhbhum