Breaking News

सिमडेगा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, लाखों के जेवरात और नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


Simdega : जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना कांड संख्या 92/2026 की जांच के दौरान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के लाखों रुपये के जेवरात, नकदी, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने बताया कि हरिजन टोली निवासी राहुल कुमार सिंह के घर में हुई चोरी के मामले में 5 जुलाई 2026 को सिमडेगा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद कार्रवाई तेज की गई।

एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में छापेमारी की गई। इस अभियान में तपकरा थाना क्षेत्र के सुरुईडीह निवासी 19 वर्षीय अनिकेत टोप्पो और गांधी नगर निवासी 22 वर्षीय सैफ अली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने सिमडेगा जिले में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने सिमडेगा थाना क्षेत्र के सलडेगा बरपानी स्थित राशन दुकान में हुई चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था। इस मामले में दर्ज कांड संख्या 87/2026 का भी पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी किया गया राशन बरामद कर लिया है। आरोपियों ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी और फरसाबहार सहित झारखंड के गुमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों में भी अपनी भूमिका कबूल की है। पुलिस ने अब तक करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में पहले से भी कई चोरी के मामले दर्ज हैं।

एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने बताया कि इस कार्रवाई के जरिए अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ कुल पांच चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह के नेतृत्व वाली टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार, केसरई थाना प्रभारी विनायक पांडेय समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post