Breaking News

रांची में भाजपा नेताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, बताया प्रेरणादायक


Ranchi : जुलाई के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण प्रसारित हुआ। इस अवसर पर रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं ने इसे समाज को प्रेरित करने वाला और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला बताया।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, गणेश मिश्रा, मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रवक्ता संदीप वर्मा, प्रवक्ता शोभा यादव, प्रवक्ता अशोक बड़ाइक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और विभिन्न विषयों पर उनके विचारों की सराहना की।

कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि ‘मन की बात’ कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देशभर के उन लोगों को पहचान दिलाने का मंच है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सामाजिक प्रयास भी बड़े परिवर्तन की नींव रखते हैं और प्रधानमंत्री ऐसे अनसुने नायकों की कहानियों को देश के सामने लाते हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम हमेशा प्रेरणादायक होता है। उन्होंने बताया कि इस बार के एपिसोड में कारगिल विजय दिवस से लेकर पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मानसून के दौरान ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत वर्षा जल संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनी द्वारा विक्रम-01 के सफल प्रक्षेपण और अंतरराष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय विद्यार्थियों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कश्मीर के श्रीनगर में इको-फ्रेंडली मैट बनाने वाले परिवार, उत्तर प्रदेश की महिलाओं द्वारा संचालित हर्बल चाय उद्यम, गुजरात के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, बिहार के सीतामढ़ी में प्लास्टिक कचरे से स्कूल बेंच बनाने की पहल तथा मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के उपयोग जैसे उदाहरणों का उल्लेख करते हुए देशवासियों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मणिपुर के वैज्ञानिक डॉ. रोनाल्डो द्वारा जापान में खोजी गई नई गैलेक्सी का नाम लोकतक झील पर रखे जाने का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और विज्ञान, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post