Breaking News

कांग्रेस के आंदोलन पर भाजपा का पलटवार, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- ‘युवाओं को गुमराह करना बंद करे कांग्रेस’


Ranchi : रांची में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आंदोलन को “नौटंकी” करार दिया और कहा कि पार्टी युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

आदित्य साहू ने कहा कि इस पूरे मामले में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उनका आरोप है कि विपक्ष युवाओं को आगे कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी मंशा सफल नहीं हो रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के माध्यम से बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करने की मंशा रखने वाले लोग अब खुद सामने आकर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस से युवाओं का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी को युवाओं के कंधे पर बंदूक चलाना बंद करना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

आदित्य साहू ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है और सरकार को अपने कामकाज के लिए कांग्रेस से किसी प्रकार के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार देशहित में निर्णय लेने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से आंदोलन की राजनीति छोड़कर रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर रहकर अपनी बात रखनी चाहिए।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post