Khunti: जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निधिवन रेस्टोरेंट के पास रथ को बच्चे ढकेल रहे थे, इसी दौरान रथ 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। हादसे में छः बच्चे करंट की चपेट में आ गए, जिनमें दो बच्चों की स्थिति नाजुक होने की सूचना है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
फिलहाल बच्चों की पहचान और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



