Breaking News

गढ़वा में SIR अभियान को मिली बड़ी सफलता, सभी मतदाताओं तक पहुंचे फॉर्म, 5.55 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन


Garhwa : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के सभी पंजीकृत मतदाताओं तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की निगरानी में अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

जिला प्रशासन के अनुसार, गढ़वा जिले में कुल 8 लाख 62 हजार 92 मतदाता पंजीकृत हैं। इन सभी मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्रों का सफलतापूर्वक वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा अब तक 5 लाख 55 हजार 677 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 644 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन और 5 लाख 55 हजार 30 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है।

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 लाख 26 हजार 661 मतदाता सूचीबद्ध हैं। यहां सभी मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। अब तक 2 लाख 55 हजार 11 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 392 ऑनलाइन सबमिशन और 2 लाख 54 हजार 616 प्रपत्रों का सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।

वहीं, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 लाख 35 हजार 431 मतदाता पंजीकृत हैं। इस क्षेत्र में भी गणना प्रपत्रों का वितरण पूरी तरह संपन्न हो गया है। प्रशासन के अनुसार, यहां 3 लाख 666 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 439 ऑनलाइन सबमिशन तथा 3 लाख 414 प्रपत्रों का सत्यापन किया जा चुका है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से अभियान की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जा सके।

उपायुक्त ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब भी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर पहुंचे, तब मतदाता आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र सही तरीके से भरें और समय पर जमा करें, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं का सहयोग ही शुद्ध और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने की सबसे बड़ी आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी तथा भविष्य के चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जा सकेंगे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post