Breaking News

स्कूल का रास्ता अवरुद्ध होने पर छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग


Garhwa: गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र स्थित चुतरू हाई स्कूल में आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध होने के विरोध में मंगलवार को छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए। विद्यालय परिसर से सटी जमीन पर कथित रूप से कब्जे की कोशिश और हल जोतने के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि विद्यालय से लगी जमीन को खेत के रूप में जोता जा रहा है, जिससे स्कूल तक पहुंचने का रास्ता प्रभावित हो गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा और पढ़ाई भी प्रभावित होगी।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जबरन स्कूल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रास्ता अवरुद्ध होने से छात्रों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो मामले को उपायुक्त के समक्ष उठाया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही रंका के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) परवेज आलम, अंचल अधिकारी और रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। साथ ही भूमि से संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम परवेज आलम ने बताया कि यदि जांच में विद्यालय की जमीन या सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कब्जा हटाने के साथ दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है, जबकि छात्र और स्थानीय लोग स्कूल तक निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post