Breaking News

धनबाद पहुंचे आईजी शैलेंद्र सिन्हा, संगठित अपराध पर सख्ती के निर्देश, प्रिंस खान पर कार्रवाई तेज

Dhanbad : पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को धनबाद पहुंचकर जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। समाहरणालय में आयोजित बैठक में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ संगठित अपराध, रंगदारी और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा करते हुए अपराधियों के विरुद्ध अभियान और तेज करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक शुरू होने से पहले एसएसपी ने आईजी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद जिले में लंबित मामलों की जांच, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था की स्थिति और चल रहे विशेष अभियानों पर विस्तृत चर्चा की गई।

आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि संगठित अपराध, रंगदारी और अवैध कारोबार में शामिल गिरोहों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और सक्रिय पुलिसिंग के जरिए आम लोगों के बीच सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी से फरार गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी को कथित रूप से दी गई धमकियों के संबंध में सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस पहले से लगातार कार्रवाई कर रही है और उसके विरुद्ध सभी कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि फरार अपराधी को जल्द कानून के दायरे में लाया जा सके। किसी भी अपराधी को जिले की कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आईजी ने कहा कि धनबाद पुलिस संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रही है। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिले में शांति, सुरक्षा तथा कानून का राज हर हाल में कायम रखा जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Tags

Edit Template